गोपालगंज: लोकसभा चुनाव में किसी प्रत्याशी ने नहीं लिया नामांकन पत्र वापस, मैदान में हैं 11 प्रत्याशी:- डीएम
लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन के बाद नाम वापसी की तिथि भी गुरुवार की शाम को समाप्त हो गई। इस दौरान कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। जिसमें एक भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। इसकी जानकारी कलेक्टरेट परिसर में डीएम मोहम्मद मकसूद आलम ने दी।