गोपालगंज: दानापुर के पास अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, हादसे में बाइक पर सवार महिला हुई घायल
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के दानापुर के पास अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई। हादसे में बाइक पर सवार महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि महिला बाइक पर सवार होकर गोपालगंज शहर आ रही थी। तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ है।