चूरू: जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने वीडियो संदेश जारी कर की मतदान की अपील, कहा- ‘मेरा वोट, मेरी जिम्मेदारी’
Churu, Churu | Sep 7, 2026 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को वीडियो संदेश जारी कर जिलेवासियों से नगर निकाय आम चुनाव-2026 में अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रत्येक मतदाता सक्रिय भागीदारी निभाते हुए बिना किसी भय, दबाव, प्रलोभन या भेदभाव के अपने विवेक से मतदान करे। जिले में नगर निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान होगा।