प्रतापगढ़: 5 साल से पुलिस को चकमा दे रहा स्थायी वारंटी गिरफ्तार, रठांजना पुलिस ने की कार्रवाई
प्रतापगढ़। जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र 2.0 के तहत रठांजना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच वर्षों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्रसिंह जोधा एवं पुलिस उप अधीक्षक गजेन्द्र सिंह राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह के ने