फिरोज़ाबाद: गांव नगला चतुर्भुज में खेत की फसल उखाड़ने के शक में दबंगों ने पिता-पुत्र पर फावड़े से किया जानलेवा हमला
फ़िरोज़ाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला चतुर्भुज मे शनिवार की सुवह खेत की फसल उखाने के शक मे ख़ूनी संघर्ष हुआ है। मारपीट मे गंभीर सिंह और उसका बेटा भूरे सिंह गंभीर रूप से घायल हुये है। घायल पक्ष ने आरोप लगाया है फाबडे से जान लेवा हमला किया है। मोके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल मे भर्ती करा दिया है। पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है।