पटना ग्रामीण: पटना सिविल कोर्ट के जज से साइबर फ्रॉड, बिजली बिल के नाम पर ₹55,000 की ठगी, APK फाइल भेजकर फंसाया
बिजली बिल जमा करने के नाम पर साइबर फ्रॉड लोगों के खाते खंगाल रहे हैं। जनवरी से अप्रैल तक लगभग 400 ऐसे मामले पटना साइबर थाने में दर्ज हो चुके हैं। अभी भी सिलसिला जारी है। सिर्फ अप्रैल महीने में अभी तक 12 से 14 मामले आ चुके हैं।पटना सिविल कोर्ट के जज भी ठगी के शिकार बन गए। उनके व्हाट्सएप नंबर पर एपीके फाइल भेज कर साइबर शातिरों ने 55,000 रुपये ठग लिए।