खैरथल: खैरथल जिले में 10 जुलाई को 6 ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर, सरकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी
खैरथल जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने गुरुवार शाम 5:00 बजे बताया की 10 जुलाई को उपखंड किशनगढ़ बास की ग्राम पंचायत बघेरी कला स्थित अटल सेवा केंद्र में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। तिजारा की ग्राम पंचायत बेरला, टपूकड़ा की ग्राम पंचायत कमलापुर और मुंडावर की ग्राम पंचायत बडली एवं रूंध स्थित अटल सेवा केंद्र पर ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।