फिरोज़ाबाद: थाना रामगढ क्षेत्र प्रतापनगर सेलई में चूड़ी जु़ड़ाई करते समय मिटटी का तेल डिब्बी में पलटने पर लगी आग, पति पत्नी झुलसे
थाना रामगढ क्षेत्र प्रताप नगर सेलई निवासी राजू पुत्र रामस्वरूप बुधवार सुबह अपने घर में चूड़ी जुडाई कर रहा था। उसकी पत्नी डिब्बी में तेल पलटने को आयी। जैसे ही डिब्बी में तेल पलटा, तभी आग की तेज लपटें निकलीं। जिनसे राजू झुलस गया। बचने को जलता हुआ बाहर भागा, पत्नी भी उसे बचाने को आगे आई। उसे बचाने में पत्नी भी झुलस गयी। गंभीर अवस्था में दोनों को उपचार के लिये सर