नबीनगर: पांडेय कर्मा पुनपुन नदी में अवैध बालू खनन पर पुलिस का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर किया गया जब्त
अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुनपुन नदी से हो रहे अवैध बालू उत्खनन पर शिकंजा कसा है। गुप्त सूचना एवं आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर नवीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने ग्राम पांडेय कर्मा के सामने पुनपुन नदी क्षेत्र से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया।