मैनपुरी: राधानगर में बहुजन समाज पार्टी की ओर से बैठक का किया गया आयोजन, मुख्य अतिथि की भूमिका में मंडल प्रभारी रहे मौजूद।
रविवार को थाना कोतवाली क्षेत्र के राधा नगर में बहुजन समाज पार्टी की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि की भूमिका में मंडल प्रभारी गोरेलाल मौजूद रहे। वही गोरेलाल ने संगठन को मजबूत कर भाईचारा बनाकर पार्टी को मजबूत करने तथा बहुजन समाज पार्टी की सरकार में कराए गए विकास कार्यों को गिनाया साथ ही समाज को आगे बढ़ाने की बात कही।