सेवा संकल्प अभियान के तहत पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम, कवर्धा में ‘युवा उड़ान 2026’ का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर एवं पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा की उपस्थिति में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, खिलाड़ियों एवं बिहान की दीदियों का सम्मान किया गया।
‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों तथा 17 करोड़ रुपये से अधिक बैंक क्रेडिट लिंकेज में योगदान देने वाली बिहान की दीदियों एवं बैंकर्स का भी सम्मान हुआ।
#SevaSankalpAbhiyan #YuvaUdaan2026 #YouthEmpowerment #PratibhaSamman #Kabirdom