शिकोहाबाद: गांव सौरख में सरकारी सुलभ शौचालय पर कई माह से पड़ा है ताला, ग्रामीण हो रहे परेशान लेकिन कोई खोलने को तैयार नहीं
शिकोहाबाद विकास खंड क्षेत्र के गांव सौरख में सरकार द्वारा ग्रामीणों के उपयोग के लिए बनाया गया सुलभ शौचालय कई माह से बंद पड़ा है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी कोई खोलने को तैयार नहीं है। यहां कर्मचारी तैनात है और सरकारी वेतन पाता है लेकिन कभी खोलने नहीं आता है। ग्राम प्रधान और सचिव की मिली भगत से शौचालय बंद पड़ा है।