बिचौली हप्सी: भंवरकुआं थाना क्षेत्र: पालदा की दाल मिल से शातिर ट्रक ड्राइवर ने साथियों संग मिलकर भारी मात्रा में चना चुराया
इंदौर का पालदा औद्योगिक क्षेत्र जो अपनी दाल मिलों के लिए जाना जाता है, वहाँ बीती रात सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। मंगलवार 1 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, स्कीम नंबर 78 विजयनगर निवासी फरियादी राजुल सारडा पिता गोपालदास सारडा की पालदा में "रजत एग्रो एलएलपी" नाम से दाल मिल संचालित है। बीती रात मिल में माल लो