राजगढ़: राजगढ़ कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने 'संवाद से समाधान' कार्यक्रम में जन समस्याओं का किया निराकरण
राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को शाम 4:00 बजे राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा के द्वारा संवाद से समाधान कार्यक्रम के तहत पांच शिकायतों का अधिकारियों और शिकायतकर्ताओं को आमने-सामने बिठाकर निराकरण कराया। इस दौरान कलेक्टर ने समस्याओं के निराकरण को लेकर अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने निर्देश भी दिए।