पीपलदा: कोटा खातोली मार्ग पर केशोपुरा के पास तेज रफ्तार बोलेरो कार गड्ढे में गिरी, 6 यात्री बाल बाल बचे व पुलिस जांच में जुटी
Pipalda, Kota | Feb 5, 2024 जिले के स्टेट हाइवे-70 कोटा खातोली मार्ग पर केशोपुरा गांव के पास सोमवार को मध्यप्रदेश के सबलगढ़ से कोटा जा रही तेज रफ्तार बोलेरो कार अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। कार में सवार सभी 6 लोगों को ग्रामीणों ने सकुशल बाहर निकाला, जिनकों मामूली चोटें आई हैं। वहीं दुर्घटना की सूचना के बाद इटावा पुलिस मौके पर पहुंची ओर घटना की जानकारी ली।