कौंच: ग्राम डाढ़ी में विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया, पुलिस से कार्रवाई की मांग की
Konch, Jalaun | Jul 29, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डाढ़ी की निवासी श्रीमती प्रीती ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए बुधवार दोपहर 3 बजे पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के अनुसार 19 फरवरी 2024 की रात ससुर, सास और पति ने कथित रूप से गाली-गलौज के बाद मारपीट की और उन्हें बुखार से पीड़ित नाबालिग बेटी सहित घर से बाहर निकाल दिया था।