घोसी: घोसी पुलिस ने सरिस्टाबाद गांव के समीप से अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जब्त किया, गिनती जारी
घोसी पुलिस को सरिस्ताबाद गांव के समीप से एक बड़ी सफलता हाथ लगी। जहां अंग्रेजी शराब से लदा एक ट्रक को जब्त कर थाने लाया गया। इस संदर्भ में प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी अभियान चलाया गया।