गिरिडीह: गिरीडीह: प्रशासनिक कार्यशैली, डिजिटल सुशासन और जनकेंद्रित विकास मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर मिली एआई इम्पैक्ट समिट में पहचान
गिरीडीह जिले की प्रशासनिक कार्यशैली, डिजिटल सुशासन और जनकेंद्रित विकास मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित इंडिया एआई इंपैक्ट सबमिट 2026 के दौरान प्रकाशित विशेषांक में जगह मिली है। रविवार को 2 बजे डीसी ऑफिस से इसकी जानकारी दी गई। प्रकाशित लेख में उपायुक्त रामनिवास यादव के नेतृत्व में जिले में हो रहे परिवर्तनकारी कार्यों को प्रमुखता से स्थान दिया गया है।