डूंगला: बड़ीसादड़ी: अवैध खनन पर खनन विभाग ने सख्ती दिखाई, ₹18.48 करोड़ की पेनल्टी की प्रक्रिया शुरू
चित्तौड़गढ़। बड़ीसादड़ी संघर्ष समिति के जनसंघर्ष के बाद खान एवं भूविज्ञान विभाग ने अवैध खनन पर कार्रवाई शुरू की है। विभाग ने करीब 18.48 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दोषियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। शुक्रवार को आंदोलन के 35वें दिन समिति ने विरोध किया है।