बानसूर: बानसूर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार कारीगर घायल, दो को हायर सेंटर रेफर किया गया
Bansur, Alwar | Jul 1, 2026 बानसूर। क्षेत्र में बुधवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार कारीगर घायल हो गए। पहली घटना होलावास स्टैंड के पास बानसूर-नारायणपुर मार्ग पर हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में सुरेंद्र कुमार (38) घायल हो गए। रोटी बैंक की एंबुलेंस से उन्हें उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।