नंदा देवी बड़ी जात मार्ग पर सुतोल-कनोल के ग्रामीणों में भिड़ंत, कई चोटिल
गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र नेता रणजीत सिंह गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर
चमोली। नंदा देवी बड़ी जात यात्रा के मार्ग पर सुतोल और कनोल गांव के ग्रामीणों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जिसमें कई लोग चोटिल हुए हैं।
मारपीट में गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र नेता रणजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। रणजीत सिंह सुतोल गांव के रहने वाले हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि सुतोल और कनोल गांवों के बीच कीड़ा-जड़ी के क्षेत्र को लेकर वर्षों से सीमा विवाद चला आ रहा है। हालांकि, शनिवार को हुई मारपीट की घटना को सीधे तौर पर इसी पुराने विवाद से जोड़कर नहीं देखा जा रहा है।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।