पलवल: टीकरी ब्राह्मण गांव: किराएदार 3 लाख कैश और जेवर लेकर फरार, दूसरी मंजिल का ताला तोड़ा
Palwal, Palwal | Jul 9, 2025 पलवल जिले के टीकरी ब्राह्मण गांव में एक किराएदार ने मकान मालकिन के साथ विश्वासघात किया है। आरोपी राजीव कुमार मकान मालकिन लक्ष्मी के घर से तीन लाख रुपए नकद और डेढ़ लाख के जेवर लेकर फरार हो गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार प्रवीण धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।