तरबगंज: हरिहरपुर गांव में शिकार करने के लिए रखे गए विस्फोटक पदार्थ की चपेट में आने से बछड़ा व जंगली सूअर घायल।
हरिहर पुर गांव के पंडित हाता मजरा के रहने वाले वीरेंद्र कुमार तिवारी पुत्र स्व शीतल प्रसाद ने थाने पर दी गई तहरीर में कहा कि उनके घर के सामने रहने वाले युवक दीपू कुमार पुत्र लम्बू, रिंकू और 02 अज्ञात लोगों ने जंगली सुअर का शिकार करने के चक्कर में विस्फोटक पदार्थ रखा था जिसके चपेट में आने से 01 बछड़ा और जंगली सुअर घायल हो गए हैं।