तरबगंज: चौखड़िया गांव में आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस ने लगाई चौपाल
चौखड़िया गांव में बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों,क्षेत्र में शांति व्यवस्था और निष्पक्ष,मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने हेतु पुलिस ने चौपाल लगाई।प्रभारी निरीक्षक ने इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने लोगों को मतदान का महत्व बताते हुए बढ़चढ़कर लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने की अपील की। इस अवसर पर गांव के तमाम लोग मौजूद रहे।