छीपाबड़ोद: सारथल में भाजपा की तिरंगा यात्रा के संदर्भ में बैठक आयोजित
सारथल कस्बे में रविवार को मण्डल हरनावदा शाहजी की बैठक का आयोजन गुरूकुल स्कुल मे भाजपा मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि 21 अप्रैल को आतंकियों द्वारा भारत के पहलगाम में निर्दोश पर्यटको को बेरहमी से मार डाला था। भारत ने इसका बदला ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से लिया।