बिजनौर: बिजनौर एसपी ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया
Bijnor, Bijnor | Jun 5, 2026 बिजनौर में शुक्रवार को 8:00 बजे एसपी अभिषेक झां ने पुलिस लाइन के ग्राउंड में परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया है। इस दौरान अनुशासन एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलिवार ड्रिल करवाई गई और शारीरिक तथा मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिस कर्मियों को दौड़ लगवाई गई। साथ ही मैस कैंटीन डायल 112 वाहनों का निरीक्षण किया गया।