बरवाला: कालका गौशाला के पास एंटी नारकोटिक्स सेल ने हेरोइन तस्कर को किया गिरफ्तार, आरोपी 2 दिन के पुलिस रिमांड पर
इन्चार्ज एंटी नारकोटिक्स सेल उप निरीक्षक भीम सिंह की टीम ने हेरोइन तस्करी के मामलें में 1 आरोपी को काबू किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राहुल पुत्र रमेश कुमार वासी गाँव नरड जिला कैथल हाल किरायेदार बिटना सियुडी कालका उम्र 30 साल क रुप में हुई है।