बरवाला: रायपुर रानी और मोरनी हिल्स में मोबाइल नेटवर्क की समस्याओं को लेकर सांसद ने संचार मंत्री से मुलाकात की
हरियाणा के राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने मंगलवार को संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम.सिंधिया से मुलाकात कर समस्या का हल करने के लिया कहा। जानकारी देते हुए राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने मंगलवार को पंचकूला में शाम 6 बजे बताया कि उनके पास लोगों की लगातार मोरनी रायपुर रानी से नेटवर्क को लेकर समस्या आती रही है।