बरवाला: पिंजौर खेड़ा मंदिर के पास मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति पर ट्रक चढ़ा, पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया
बुधवार को शाम 6 बजे के करीब पिंजौर के खेड़ा मंदिर के पास मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की टांगों पर ट्रक चढ़ गया। घायल अवस्था में व्यक्ति को अस्पताल में लेकर जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसकी स्थित को गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान 55 वर्षीय बृजमोहन के रूप में हुई है।