पटना ग्रामीण: वायरल वीडियो में हवाई फायरिंग करने वाला युवक सुल्तानपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार, हथियार बरामद
पटना में वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हवाई फायरिंग करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। 3 मई 2026 को सुल्तानपुर थाना को मिले वीडियो में युवक अवैध हथियार से फायरिंग करता दिखा। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के निर्देश पर टीम गठित की गई। तकनीकी जांच के बाद आरोपी को महेंद्रू के पास से पकड़ा गया। उसकी निशानदेही