पिंड्रा: बड़ागांव पुलिस की पहल से बिखरने से बचा दो परिवार, महिला उपनिरीक्षक की पहल की हो रही है सराहना
वाराणसी में रविवार को बड़गांव थाना क्षेत्र की महिला उपनिरीक्षक खुशबू सिंह ने सराहनीय पहल कर दो परिवारों को बिखरने से बचा लिया। मिली जानकारी के अनुसार एक युवती ने अपने ससुराल पक्ष पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। ऐसे में महिला उपनिरीक्षक ने दोनों पक्ष को बुलाकर काउंसलिंग किया और दोनों पक्ष संतुष्ट कर सुलह करवाया।