कांके: रांची झाके जेएससीए स्टेडियम भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच को लेकर मिली धमकी के बाद रांची में बढ़ायी गयी सुरक्षा
Kanke, Ranchi | Feb 22, 2024 आतंकी पन्नू से रांची के JSCA स्टेडियम में 23 से 27 फरवरी तक भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टेस्ट मैच को रोकने की धमकी मिलने के बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गयी है. होटल रेडिसन ब्लू से लेकर JSCA स्टेडियम तक सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. रेडिसन ब्लू में इंग्लैंड और भारत के खिलाड़ी रूके है. जिसकी वजह से होटल के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है।