कांके: रातु रोड स्थित आवास में श्रम मंत्री सत्यानंद भोगता ने लोगों से की मुलाकात व समस्याओं से हुए रूबरू
Kanke, Ranchi | Feb 22, 2024 झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानन्द भोगता ने गुरुवार को रांची के रातू रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत राज्य भर से आए लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान उद्योग विभाग के कर्मियों के एक शिष्टमंडल ने भी अपने मानदेय और अन्य मांगों को लेकर मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा।