बरेली: भुता थाना पुलिस ने अवैध शराब मामले में वारंटी को किया गिरफ्तार
भुता थाना पुलिस ने एक वारण्टी आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि भुता थाना के केसरपुर गांव का निवासी को अवैध शराब बरामद होने पर वारंटी आरोपी शान मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा, यशपाल आर्य, अरविन्द कुमार और पंकज कुमार की अहम भूमिका रही।