मेहदावल: हरनहिया टोला में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की हालत गंभीर, किया गया गोरखपुर रेफर
संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के नरचहां गांव के हरनहिया टोला में शुक्रवार को एक महिला द्वारा अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लेने का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार अर्चना पांडे पत्नी बलवंत पांडे, उम्र लगभग 23 वर्ष, ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो घर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन महि