बाढ़: बाढ़ में नाव हादसा: गंगा पार सब्जी तोड़ने जा रही नाव डूबी, 2 की मौत, 5 लापता, 7 सुरक्षित
Barh, Patna | May 28, 2026 पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित उमानाथ गंगा घाट पर गुरुवार सुबह बड़ा नाव हादसा हो गया। सुबह करीब 6 बजे गंगा पार दियारा इलाके में सब्जी तोड़ने जा रहे लोगों से भरी एक छोटी नाव अचानक गंगा नदी में असंतुलित होकर डूब गई। नाव पर कुल 14 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से अब तक 7 लोगों को सुरक्षित बाहर