अडकी: कुजियाम्बा गांव में सरहुल महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
अड़की प्रखंड अंतर्गत पुरान आदिवासी सरना समिति द्वारा आयोजित कुजियाम्बा सरहुल महोत्सव सोमवार को पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर सरना मारंग देवता की पूजा-अर्चना पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की गई। पूजन-अर्चना का नेतृत्व पहल्लाद पहान, शिशुपाल पहान और मनोहर पहान ने किया, जिन्होंने अच्छी बारिश, सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।