पुष्कर: पुराने रघुनाथ जी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा एवं हवन यज्ञ संपन्न, विप्र महासभा यज्ञ समिति के सानिध्य में आयोजित
Pushkar, Ajmer | May 14, 2026 पुराने रघुनाथ जी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा एवं हवन यज्ञ संपन्न विप्र महासभा यज्ञ समिति के सानिध्य में छोटी बस्ती स्थित वराह मंदिर के सामने पुराने रघुनाथ जी मंदिर का जनसहयोग से जीर्णोद्धार कराया गया। इसके तहत दो दिवसीय धार्मिक हवन यज्ञ एवं रघुनाथ जी सहित नव शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।।