फतुहा: पितांबरपुर गांव के पास फोरलेन पर हथियारबंद बदमाशों ने बाइक सवार युवक से सोने की चेन व ₹4000 लूटे
Fatwah, Patna | Apr 2, 2026 पितम्बरपुर गांव के पास फोरलेन पर बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर एक बाइक सवार युवक से सोने का चैन व ₹4000 छीन लिया है। पीड़ित बाइक सवार विक्की कुमार अपने गांव चंडी से बाइक द्वारा जगनपुरा अपने बहन के यहां जा रहा था। पीड़ित ने 112 की पुलिस को सूचना दिया। 112 की पुलिस को पहुंचने से पहले ही बदमाश भाग चुका था। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है।