चूरू: चूरू में मृत व्यक्ति को जिंदा दिखाकर जमीन हड़पने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Apr 16, 2026 चूरू जिला मुख्यालय पर गुरूवार दोपहर 3 बजे जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने फर्जी वसीयत के जरिए जमीन हड़पने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक मृत व्यक्ति को कागजों में जिंदा दिखाकर उसके नाम से फर्जी वसीयत तैयार की गई थी। आरोपियों ने झूठे गवाहों के सहारे जमीन पर कब्जा कर लिया।