हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के लिए रैली निकालकर किया जागरूक
सुमेरपुर कस्बे के रेलवे फाटक के पास बांदा रोड पर राजकीय महाविद्यालय द्वारा जिला परिवहन विभाग के सहयोग से सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन में सीट बे