हमीरपुर: पत्योरा में यमुना का जल कलश में भरकर निकाली गई भव्य यात्रा, घोड़ों के नृत्य ने सबको किया आकर्षित
स्वामी रोटीराम महाराज की तपोस्थली गुफा प्रांगण में स्थापित पंचमुखी हनुमान मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाल गांव के देवस्थलों का भ्रमण किया गया। सुमेरपुर विकासखंड के पत्योरा गांव में यमुना नदी किनारे स्थित स्वामी रोटीराम महाराज की तपोस्थली गुफा प्रांगण में पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्री राम कथा का आयोजन शुक्रवार से होना है। कथा के उपलक्ष्य में गुरुवार को यमुना