मानिकपुर: मानिकपुर सुभाष नगर के सुन्नी जामा मस्जिद पहुंचे विधायक ने मुस्लिम समुदाय के बीच विकास कार्यों की घोषणा की
चित्रकूट के मानिकपुर में शुक्रवार दोपहर 2 बजे सुभाष नगर स्थित सुन्नी जामा मस्जिद में, विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी (लाली महाराज) पहुंचे। उनके साथ विधायक प्रतिनिधि विनोद द्विवेदी भी मौजूद रहे।मुस्लिम समुदाय ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। लोगों ने कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल,बारात घर, नाली निर्माण की मांग रखी,विधायक ने शीघ्र कार्य शुरू कराने का अस्वासन दिया है।