बिहार सरकार के द्वारा कानूनी प्रक्रियाओं में कुछ नए योजनाओं को जोड़ा गया है जिसमें नागरिक सेवा पोर्टल सहित अन्य शामिल है। बुधवार को उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानों के थाना अध्यक्ष सहित अनुसंधानकर्ताओं को ऑनलाइन माध्यम से नागरिक सेवा पोर्टल सहित अन्य को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण वरीय अधिकारियों के द्वारा दिया गया।