दिनेश आर्य राज्य सभा जाएंगे। पार्टी ने एक दलित चेहरे को उच्च सदन पहुचाया। पूर्व में जिलाध्यक्ष एवम दर्जा राज्य मंत्री रहे दिनेश आर्य मधुर व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। उनके राज्यसभा भेजे जाने से भाजपा में यह एक बार पुनः सिद्ध हुआ कि किसी भी समर्पित कार्यकर्ता को कभी न कभी सम्मान जरूर मिलता है।
दिनेश आर्य का कद अब प्रदेश के बड़े नेताओं में शामिल हो गया। नरेश बंसल की रिक्त सीट पर दिनेश आर्य को उच्च सदन भेजा जाना कहीं कही कुमायूं से दलित वोटों को आकर्षित करने की योजना भाजपा की रणनीति मे शामिल रहा होगा।
विगत कई समय से कुमाऊँ में दलित राजनीति जोरों पर है। कांग्रेस की प्रभारी, कुमारी शैलजा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मालिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य दलित वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। कांग्रेस की ओर दलित वोटों का रुझान अधिक है। पार्टी के थिंक टैंक ने इस रुझान को देखते हुए इस बार दलित चेहरे को जो नैनीताल से संबंध रखते हैं को इस बार मौका देकर कार्यकर्ता एवम दलितों को प्रतिनिधित्व देकर जोरदार रणनीतिक फैसला लिया है। #memberofparliyament #RajyaSabha #dinesharya #uttarakhand #YashPalArya #SaritaArya #mahendrabhatt #CMpushkardhami