असरगंज: असरगंज मध्य विद्यालय बेरांय के नाईट गार्ड पर बदमाशों ने किया दो गोली फायरिंग असरगंज थाने में अज्ञात अपराधी पर मुकदमा
असरगंज थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय बैरांय गांव के रात्री प्रहरी के बुधवार की देर रात्री घर जाने के क्रम में अज्ञात बदमाशों ने दो गोली फायरिंग की । किन्तु इस घटना में विद्यालय के नाईट गार्ड बाल बाल बच गये । बतादें कि असरगंज थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय बैरांय गांव के नाईट गार्ड पप्पू सिंह 12.30 बजे रात्रि अपने घर जा रहा था ।