बागपत: प्रसव के बाद युवती की मौत, परिजनों ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप
बागपत कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 10:30 बजे एक 20 वर्षीय युवती की प्रसव के बाद महिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने ग्राम निरपुड़ा निवासी एक युवक पर युवती को गर्भवती करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार यु