जमुई: तेज रफ्तार ऑटो ने युवक को मारी टक्कर, युवक बाल-बाल बचा
Jamui, Jamui | Apr 4, 2026 जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार ऑटो ने युवक को टक्कर मार दी। घटना जमुई ब्लॉक के समीप हुई, जहां रेलवे स्टेशन की ओर से आ रहे ऑटो ने नियंत्रण खो दिया। टक्कर में युवक बाल-बाल बच गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने ऑटो चालक को पकड़ लिया।