कामां: कामवन में एसपी का सख्त संदेश, रूट मार्च से अपराधियों में बढ़ा खौफ
डीग एसपी शरण गोपीनाथ के ने अपराधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कामवन के मुख्य मार्गों पर रूट मार्च निकाला। “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत व्यापारियों से CCTV लगाने की अपील की गई। थानाधिकारियों को सख्त गश्त व चेकिंग के निर्देश दिए गए। इस दौरान एएसपी सतीश यादव व सीओ राजेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। गुरुवार शाम 7 बजे किया गया रुट मार्च।