नवाबगंज: मोबाइल पर सट्टा खेल रहे दो युवकों को दबोचा, पुलिस ने नकदी समेत खोला ऑनलाइन जुए का खेल
थाना हाफिजगंज पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और 710 रुपये नकद बरामद किए हैं।जानकारी के मुताबिक, 12 अप्रैल को पुलिस टीम ने कस्बा रिठौरा में कार्रवाई करते हुए मंजेश गुप्ता और अनीस को मोबाइल पर सट्टा लगाते हुए पकड़ा। तलाशी में दो मोबाइल (OnePlus 12R) और सट्टे की रकम बरामद हुई।